TOP BANNER
Sponsored

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन चौकस, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने चेकनाका का किया औचक निरीक्षण

विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा गिरिडीह : स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से विधानसभा चुनाव को कराने को लेकर जिला प्रशासन पुरे तरह से सक्रीय है. निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने गिरिडीह कॉलेज मोड़ चेकनाका का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान जिला निर्वाचन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 25, 2024 Oct 25 62 Views
Share

विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

गिरिडीह : स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी तरीके से विधानसभा चुनाव को कराने को लेकर जिला प्रशासन पुरे तरह से सक्रीय है. निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने गिरिडीह कॉलेज मोड़ चेकनाका का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गिरिडीह कॉलेज मोड़ चेकपोस्ट पर तैनात गश्ती दल, एसएसटी आदि के कार्यों का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने जिला में प्रवेश करने वाले वाहनों की सूची व चेकनाकों की सक्रियता का गहनता से निरीक्षण किया.

इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट को रोस्टर के अनुसार गंभीर व अलर्ट होकर वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने हर गतिविधि पर सीसीटीवी से निगरानी करने का निर्देश दिया. साथ ही अवैध शराब, पैसा या अन्य किसी भी संदिग्ध वस्तुओं के पाए जाने पर तत्काल कारवाई कर सूचना देने का निर्देश दिया है. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किसी प्रकार की कोई चूक न हो इस पर अत्यंत गंभीर रहकर कार्य करने का निर्देश दिया गया.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories