TOP BANNER
Sponsored

झारखंड विधानसभा चुनाव : आज हो सकता है चुनाव की तारीखों का ऐलान

डेस्क : झारखंड में चुनाव का बिगुल आज बज सकता हैं। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संभावना है कि आज भारत निर्वाचन आयोग तिथियों की घोषणा कर दें। चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। यहां बता दें कि पिछले दिनों चुनाव आयोग

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Oct 15, 2024 Oct 15 56 Views
Share

डेस्क : झारखंड में चुनाव का बिगुल आज बज सकता हैं। इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। संभावना है कि आज भारत निर्वाचन आयोग तिथियों की घोषणा कर दें। चुनाव तारीखों की घोषणा होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। यहां बता दें कि पिछले दिनों चुनाव आयोग की टीम ने झारखंड का दौरा किया था। इस दौरान राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर उनके फीडबैक भी लिए गए थे। बैठक के दौरान नेताओं ने पर्व,त्यौहार का हवाला देते हुए राज्य में 15 नवंबर के बाद चुनाव कराए जाने की मांग की थी। संभावना है आयोग इसको ध्यान में रखकर ही चुनाव कराएगा।

3 चरण में हो सकते हैं चुनाव

यहां बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल 5 जनवरी को पूरा होगा। वहीं महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल 26 नवंबर को पूरा हो रहा है। इस वजह से चुनाव आयोग दोनों ही राज्यों में एक साथ चुनाव कराएगी। गौरतलब है कि 2019 में राज्य में 5 चरण में चुनाव कराए गए थे। लेकिन इस बार कयास लगाया जा रहा है कि 3 चरणों में चुनाव हो। बहरहाल सबकी निगाहें अब चुनाव आयोग पर टिकी हुई है। घोषणा के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories