AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पुराने विवाद में महिला की हत्या, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित बैरिया में रविवार की अहले सुबह एक महिला की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका मुस्तकीम अंसारी की पत्नी रबिया खातून थी। उसकी हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर की गई है। घटना को लेकर मृतका रबिया के पुत्र ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जिले के हिरोडीह थाना क्षेत्र स्थित बैरिया में रविवार की अहले सुबह एक महिला की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका मुस्तकीम अंसारी की पत्नी रबिया खातून थी। उसकी हत्या धारदार हथियार से सिर पर वार कर की गई है।

घटना को लेकर मृतका रबिया के पुत्र ने बताया कि आज सुबह जब वह उठा तो हो हल्ला पर उसे घटना की जानकारी हुई। बताया कि सुबह सोकर उठने के बाद उसकी मां मवेशियों को चारा दे रही थी। इसी दौरान पीछे से उसकी मां के सिर पर वार किया गया। घटना में मौके पर ही उसकी मां की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर मृतका के बेटे ने मां की हत्या का आरोप अपने चाचा समेत अन्य पर लगाया है। बताया कि उसके चाचा से उसका विवाद चल रहा था। इस दौरान चाचा और उसके दामाद ने एक एक करके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। मामले को लेकर 10 दिन पूर्व फैसला भी हुआ था। इसके बावजूद आज उसकी मां की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर मृतका के बेटे ने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories