AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सर्वाधिक रक्तदान करने को लेकर गिरिडीह जिला को मिला प्रशस्ति पत्र, उपायुक्त ने सभी का किया आभार व्यक्त

सभी से रक्तदान करने को लेकर उपायुक्त ने की अपील गिरिडीह : झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने गिरिडीह जिला को सर्वाधिक रक्तदान करने को लेकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। इस अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों/रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों और रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया है। कहा


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सभी से रक्तदान करने को लेकर उपायुक्त ने की अपील

गिरिडीह : झारखंड स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी ने गिरिडीह जिला को सर्वाधिक रक्तदान करने को लेकर प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। इस अवसर पर उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी संबंधित अधिकारियों/कर्मियों/रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों और रक्त दाताओं का आभार व्यक्त किया है। कहा कि यह सम्मान पूरे जिला का है। सभी के सहयोग और समन्वय से गिरिडीह जिला रक्तदान करने में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

उन्होंने कहा कि आगे भी गिरिडीह जिला प्रशासन रक्तदान को लेकर निरंतर बेहतर कार्य करता रहेगा, ताकि जिले में रक्त की कमी न हो पाएं। उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने सभी जिलेवासियों को विश्व रक्तदाता दिवस के शुभ अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही सदर अस्पताल, गिरिडीह में अवस्थित ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को रक्त मिलने से उसका जीवन बच पाता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

इस मौके पर उपायुक्त ने सभी से रक्तदान करने की अपील की और अन्य लोगों को भी रक्त दान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। हर स्वस्थ व्यक्ति को प्रत्येक तीन माह में रक्तदान करना चाहिए। वहीं विश्व रक्तदाता दिवस पर कई लोगों ने रक्तदान किया। सभी को उपायुक्त ने सम्मानित किया और रक्तदान के महत्व को बताया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories