AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार सवार ने पहले घोड़े को मारी टक्कर, लोगों ने किया पीछा तो बाइक सवार को मारी टक्कर

बाइक सवार हुए घायल, बाइक भी हुआ क्षतिग्रस्त   गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला में सोमवार की रात एक चारपहिया वाहन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। स्थिति यह थी कि लोगों के जान पर बन आई और थोड़ी देर के अफरातफरी का माहौल हो गया।   दरअसल हुआ यूं


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बाइक सवार हुए घायल, बाइक भी हुआ क्षतिग्रस्त

 

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के गद्दी मोहल्ला में सोमवार की रात एक चारपहिया वाहन लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। स्थिति यह थी कि लोगों के जान पर बन आई और थोड़ी देर के अफरातफरी का माहौल हो गया।

 

दरअसल हुआ यूं कि रात के करीब 11 बजे एक चारपहिया सवार ने पहले घोड़े को टक्कर मारी। टक्कर में घोड़ा ज़मीन पर आ गिरा। इसके बाद चालक वाहन लेकर हुट्टी बाजार की ओर भागने लगा। इस दौरान जब स्थानीय लोगों ने पीछा किया तो वाहन को रिवर्स करने के दौरान उसने पीछे से आ रही एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान लोगों ने वाहन को घेर कर कार चला रहे युवक को पकड़ लिया।

 

सूचना पर फौरन नगर थाना पुलिस भी मौके पर आ पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा मौके से कार को भी जब्त कर लिया गया। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चला रहा युवक नशे ने धुत था। उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories