AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नीट परीक्षा 2024 में बी.एन.एस. डीएवी के छात्रों ने लहराया परचम

गिरिडीह : मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 में बी.एन.एस. डीएवी के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। जानकारी दी गई कि परीक्षा में विद्यालय के छात्र शौर्य प्रताप ने 679 अंक


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए देशभर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 में बी.एन.एस. डीएवी के छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिला एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है। जानकारी दी गई कि परीक्षा में विद्यालय के छात्र शौर्य प्रताप ने 679 अंक हासिल कर आल इंडिया रैंकिंग में 9 हजार 570 वां स्थान प्राप्त किया। वहीं रिया वर्मा ने  525 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंकिंग में 1 लाख 74 हजार 742 वां स्थान प्राप्त किया।

 

गिरिडीह के रहने वाले हैं दोनों छात्र

 

छात्रों के इस सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। बताया गया कि दोनों विद्यार्थी गिरिडीह के मूल निवासी हैं। विद्यालय आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया और उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और विद्यालय के शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया।

 

क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य ने दी शुभकामनाएं

 

छात्रों के इस सफलता पर क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ पी हाजरा ने सफल छात्रों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि मेडिकल कॉलेजो में प्रवेश हेतु देश स्तर पर आयोजित यह परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओं में एक मानी जाती है। इसमें सफलता हासिल करना आसान कार्य नहीं है। मगर कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर मुश्किल से मुश्किल लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। ऐसा हमारे विद्यालय के दोनों छात्रों ने सिद्ध करके दिखाया। मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories