AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हिरण के शिकार की फिराक में थे कुत्ते, ग्रामीणों ने बचाया

हिरण देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़ तिसरी : प्रखंड के खिजुरी पंचायत अंतर्गत निमाडीह में रविवार को ग्रामीणों की सजकता की वजह से जंगल से भटक कर गांव में घुस आए हिरण की जान बच गई। दरअसल हुआ यूं ग्रामीणों ने देखा कि घायल अवस्था में एक हिरण को 10 से 12 आवारा कुत्तों ने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

हिरण देखने जुटी ग्रामीणों की भीड़

तिसरी : प्रखंड के खिजुरी पंचायत अंतर्गत निमाडीह में रविवार को ग्रामीणों की सजकता की वजह से जंगल से भटक कर गांव में घुस आए हिरण की जान बच गई। दरअसल हुआ यूं ग्रामीणों ने देखा कि घायल अवस्था में एक हिरण को 10 से 12 आवारा कुत्तों ने घेर रखा है। वहीं हिरण अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भाग रहा है। इसके बाद ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों को मौके से खदेड़ दिया वहीं हिरण को पकड़ लिया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ हिरण को देखते मौके पर जुट गई। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग को दी।

घायल हिरण का पशु चिकित्सक ने किया इलाज

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सूचना के बाद वनपाल अमर विश्वकर्मा, दिनेश दास आदि मौके पर पहुंचे और हिरण को कब्जे में लेकर बिट कार्यालय लाया। जहां पशु चिकित्सक द्वारा घायल हिरण का उपचार किया जा रहा है।

वक्त रहते ध्यान नहीं देने से हो सकती थी मौत

बताया गया कि हिरण के शरीर पर कई जख्म है। अगर वक्त रहते ग्रामीणों का ध्यान उसपर नहीं जाता तो उसकी मौत हो सकती थी। वन कर्मियों ने बताया कि घायल हिरण के चिकित्सा के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश का पालन किया जाएगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कई बार जंगल से भटक कर इलाके में आ जाते हैं हिरण

इस बाबत ग्रामीण नंदलाल यादव ने बताया कि सुबह 6:30 बजे पास स्थित जंगल की ओर से एक हिरण आता दिखा। जिसके पीछे कई आवारा कुत्ते लगे थे। इस दौरान रंजीत यादव, कपिल यादव, अशोक यादव आदि के सहयोग से उस हिरण को आवारा कुत्तों से बचाकर वन विभाग के हवाले किया गया। उन्होंने बताया कि पास स्थित देवरी और बिहार से सटे पहाड़ी वाले जंगल से आए ऐसा हिरण उस इलाके में कई बार देखा गया है।

 

आखिर क्या है ‘2 जून की रोटी’, सिर्फ नसीब वालों को ही क्यों मिलती है? जानें इसका मतलब 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories