AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना : नियमों को धत्ता बताकर बस एजेंट द्वारा वसूला जा रहा है किराया

गिरिडीह : मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत संचालित होने वाले बस सेवा में बुकिंग एजेंट द्वारा लाभुकों से अवैध रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है. यहां बता दें कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से बासोडीह से गिरिडीह चलने वाली बस में साठ वर्ष से अधिक उम्र, छात्र और दिव्यांग के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के अंतर्गत संचालित होने वाले बस सेवा में बुकिंग एजेंट द्वारा लाभुकों से अवैध रूप से वसूली किए जाने का मामला सामने आया है. यहां बता दें कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से बासोडीह से गिरिडीह चलने वाली बस में साठ वर्ष से अधिक उम्र, छात्र और दिव्यांग के लिए कोई किराया नहीं लेना है. इसके बावजूद यात्रियों से एजेंट किराया वसूल रहा है. इस बाबत सफर कर रहे यात्री ने बताया कि गावां से बस में वह बैठे और अपना आधार व आईडी दिखाया तो किराया नहीं लिया गया, लेकिन घर वापसी के लिए गिरिडीह में बस में बैठे तो एजेंट ने सौ रुपया किराया ले लिया. इस बाबत जब सवाल किया तो वह बदतमीजी करने लगा. यात्रियों ने मीडिया के माध्यम से इस बस में मिलने वाली सुविधाओं को सार्वजनिक करने की मांग की है, ताकि इसका लाभ सभी को मिल सके.

इधर इस सम्बन्ध में पूछें जाने पर बस ड्राइवर ने बताया कि हमको इस बात की जानकारी नहीं है. कल जब हम गिरिडीह जाएंगे तब पता करके जानकारी देंगे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories