TOP BANNER
Sponsored

जंगल में खून से लथपथ मिला युवक का शव, पड़ताल में जुटी पुलिस

गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ रजपुरा के पत्थल बिगवा जंगल में गुरुवार की शाम एक युवक का शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग जुटे और मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के बांधी निवासी बालेश्वर दास के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार दास के

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 17, 2024 May 17 62 Views
Share

गिरिडीह : हिरोडीह थाना क्षेत्र के खोरीमहुआ रजपुरा के पत्थल बिगवा जंगल में गुरुवार की शाम एक युवक का शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान काफी संख्या में लोग जुटे और मृतक की पहचान धनवार थाना क्षेत्र के बांधी निवासी बालेश्वर दास के 30 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार दास के रूप में की। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि देर शाम को जंगल की ओर घूमने गए कुछ लोगों ने शव को नाले में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद कानों-कान खोरीमहुआ क्षेत्र में यह बात फैली और लोग देखने पहुंचने लगे इस दौरान लोगों ने खून से लथपथ शव को देख बांधी का होने का अंदेशा जाहिर किया तो बांधी के लोग भी पहुंचें और मृतक के पिता बालेश्वर दास तथा भाई सोहन कुमार दास को सूचना दी। जानकारी पिता पहुंचे और शव की पहचान की।

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid02MQYEaUtSrUUfCfmrACm2xDzjyvDohKMByPArctviwq1SsSDYLLaqoHpj5X7chogpl/

बताया गया कि राजेश चेन्नई के होटल में काम करता था और पिछले महीने ही घर आया था। इसी बीच गुरुवार की दोपहर दो-तीन बजे के बीच वह घर से खोरीमहुआ के लिए निकला था पर देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसी बीच जानकारी मिली कि राजेश का शव जंगल में खून से लथपथ पड़ा हुआ है।

MIDDLE
Sponsored

घटना के बाद हिरोडीह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल, एएसआई सुमित कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है।

घटना स्थल पर दो जोड़ी चप्पल तथा शव से लगभग 100 मीटर दूर तक खून गिरा पड़ा था। जिससे स्प्ष्ट हो रहा है कि युवक को कई लोगों ने मिलकर हत्या कर दिया और फिर शव को घसीट कर नाले में डाल दिया, ताकि रात भर में शव को जंगली जानवर खा जाय । मगर इससे पूर्व ही लोगों ने शव को देख कर हल्ला कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्री तथा एक पुत्र को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

 

थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है और जांच पड़ताल की जा रही है। खबर लिखे जाने तक परिजनों द्वारा कोई आवेदन थाना को नहीं दिया गया था।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories