TOP BANNER
Sponsored

BNS DAV के छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, मतदाताओं को किया जागरूक

नुक्कड़ नाटक कर बताया मतदान का महत्त्व गिरिडीह : लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी निभाते हुए मतदान करें इसको लेकर शुक्रवार को बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत करने एवं मतदान के प्रति लोगों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 10, 2024 May 10 40 Views
Share

नुक्कड़ नाटक कर बताया मतदान का महत्त्व

गिरिडीह : लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी भागीदारी निभाते हुए मतदान करें इसको लेकर शुक्रवार को बीएनएस डीएवी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। यह रैली युवाओं को अधिक से अधिक मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत करने एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बी एन एस डी ए वी पब्लिक स्कूल से सिरसिया ब्लॉक तक निकाली गई।

इस दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से लोकतांत्रिक देश में, मतदान के महत्व पर, श्रेयांश गुप्ता, सुधांशु कुमार, विशन प्रताप मुरमुर, प्राची, श्रद्धा ने अपने विचार लोगों के सामने प्रकट किये, साथ ही वृष्टि एवं नैनी निधि ने मतदान के महत्व को दर्शाते हुए संयुक्त रूप से कविता पाठ किया। रैली के दौरना छात्रों ने घर-घर जाकर लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

MIDDLE
Sponsored

मतदाता अधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त एवं उन्नत बनाएं : डॉ. पी. हाजरा

इस बाबत क्षेत्रीय निदेशक सह प्राचार्य डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन-एच डॉ. पी. हाजरा ने कहा कि मतदान की महत्ता को समझें, मतदान हमारा अधिकार है। यही एक ऐसा अधिकार है जो हर वर्ग समाज गरीब अमीर सबके लिए समान है इसकी गरिमा को समझें और अपने मतदाता अधिकार का उपयोग कर राष्ट्र को सशक्त एवं उन्नत बनाएं। मौके पर उप प्राचार्य योगेश शर्मा, डीएन सिन्हा एवं एस एस महापात्र मौजूद रहे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories