TOP BANNER
Sponsored

ट्रेन से कूद कर वृद्ध ने की आ’त्मह’त्या, पॉकेट में मिला सुसाइड नोट

बीमारी से तंग आकर उठाया कदम गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके स्थित सलैया स्टेशन के आगे पोल संख्या 97/11 के करीब गुरुवार को एक वृद्ध ने ट्रेन से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हुए और थाने में इसकी सूचना दी। सूचना पाकर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk May 9, 2024 May 9 44 Views
Share

बीमारी से तंग आकर उठाया कदम

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके स्थित सलैया स्टेशन के आगे पोल संख्या 97/11 के करीब गुरुवार को एक वृद्ध ने ट्रेन से कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हुए और थाने में इसकी सूचना दी। सूचना पाकर पचंबा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

 

इस दौरान मृतक की पहचान पचंबा हटिया रोड निवासी राजकिशोर गुप्ता के रूप में की गई। मौके पर मृतक की जेब तलाशी किए जाने पर सुसाइड नोट बरामद हुआ है। एक सुसाइड नोट में बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने की जिक्र है। जबकि दूसरे में लिखा है मौत के बाद आंसू ना बहाए। कोई बेटी नहीं आए जो जहां है वहीं खुश रहे। घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid0YaUmsnETuaM2Mpyv1jfKSF2wd1j6CyVEzoXX1Y7SG3N7ZkyfArDn5T51575hrHtTl/

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories