TOP BANNER
Sponsored

नर्सरी से आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश, भीषण गर्मी को लेकर जारी हुआ निर्देश

डेस्क : दिनों दिन बढ़ते प्रचंड गर्मी के मद्देनजर झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 29, 2024 Apr 29 60 Views
Share

डेस्क : दिनों दिन बढ़ते प्रचंड गर्मी के मद्देनजर झारखंड सरकार स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्देश दिया है। इस संबंध में विभाग की ओर से आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि भीषण गर्मी और लू को देखते हुए बच्चों को स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर से बचाने को लेकर कक्षा नर्सरी से लेकर आठवीं तक की कक्षाएं अगले आदेश तक स्थगित की जाती है। हालांकि यह आदेश आवासीय स्कूलों पर लागू नहीं होगा। आवासीय स्कूलों में कक्षाएं पूर्व की भांति की संचालित होगी।

 

आदेश में कहा गया है कि स्कूल के शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को स्कूल जाना होगा। उनपर यह आदेश लागू नहीं होगा। शिक्षकों/शिक्षकेत्तर कर्मियों को मिलने वाली गर्मी की छुट्टी को लेकर अलग से आदेश जारी किया जायेगा।

देखें विभाग की ओर से जारी आदेश का पत्र

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid02ZvZLTQerM9FCXQiytvjgUvXvz4CCUpRH51iXNfwJ7aV62eXmWa8THX9E4PacvBXtl/

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories