TOP BANNER
Sponsored

जन्मदिन की खुशियों में शामिल होने के लिए निकले लोग और पहुंच गए अस्पताल, तेज रफ्तार बनी वजह

डुमरी : थाना इलाके के बाईपास रोड में रविवार की रात हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में 50 वर्षीय सावित्री देवी, 12 वर्षीय गायत्री कुमारी, 8 वर्षीय अंशु कुमारी, 40 वर्षीय गीता देवी, 6 वर्षीय प्रिंस कुमार और 25 वर्षीय आशा देवी शामिल है। कैसे हुई घटना मिली जानकारी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 29, 2024 Apr 29 51 Views
Share

डुमरी : थाना इलाके के बाईपास रोड में रविवार की रात हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में 50 वर्षीय सावित्री देवी, 12 वर्षीय गायत्री कुमारी, 8 वर्षीय अंशु कुमारी, 40 वर्षीय गीता देवी, 6 वर्षीय प्रिंस कुमार और 25 वर्षीय आशा देवी शामिल है।

कैसे हुई घटना

मिली जानकारी के अनुसार डुमरी के चेगड़ों से ऑटो में सवार होकर सभी जन्मदिन में शामिल होने जरुवाडीह भरखर जा रहे थे। इसी दौरान बाईपास के पास तेज़ रफ़्तार बोलेरो ने ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई और ऑटो को खड़ा कर सभी यात्रियों को डुमरी रेफरल अस्पताल भिजवाया। जहां सभी का उपचार किया गया। हालांकि गनीमत रही कि घटना में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।

MIDDLE
Sponsored

दोनों वाहन के चालक मौके से फरार

इधर घटना के बाद बोलेरो और ऑटो चालक दोनों मौके से भाग खड़े हुए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बोलरो व क्षतिग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले लिया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories