TOP BANNER
Sponsored

अनियंत्रित होकर पलटी टमाटर लोड पिकअप वैन, टमाटर लूटने की मची होड़

गिरिडीह : शहर के बस स्टैंड रोड में सोमवार की अहले सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर मामूली रूप से घायल है।   लोगों ने खूब लूटे टमाटर बता दें कि अनियंत्रित हुए पिकअप वैन में टमाटर लोड था। घटना के बाद

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Apr 15, 2024 Apr 15 49 Views
Share

गिरिडीह : शहर के बस स्टैंड रोड में सोमवार की अहले सुबह एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ड्राइवर मामूली रूप से घायल है।

 

लोगों ने खूब लूटे टमाटर

बता दें कि अनियंत्रित हुए पिकअप वैन में टमाटर लोड था। घटना के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गया। इस दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और टमाटर लूट कर चलते बनें। मौके पर कोई बाल्टी लेकर तो कोई थैला या बर्तन लेकर जिसको जैसे समझ आया टमाटर लूटने में मशगूल दिखे। इस दौरान टमाटर लूटने को लेकर होड़ सी मच गई और घटना के कुछ ही देर में आधा से ज्यादा टमाटर लूट लिए गए।घटना की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जानकारी लिया। वहीं घटना के बाद वाहन मालिक के द्वारा वाहन को मौके से हटवा लिया गया।

https://www.facebook.com/100064024504271/posts/pfbid0jeQL5Y6VzrZXguZ11VyoZZmjFJuLzZZwzf3q56Ay843F3uP7nB2pgCsCC6D75eKgl/

MIDDLE
Sponsored

पटना लेकर जाना था टमाटर

घटना को लेकर घायल ड्राइवर ने बताया कि कोलकाता से टमाटर लेकर वो आ रहा था। टमाटर को उसे पटना पहुंचाना था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित हो गया।

 

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories