TOP BANNER
Sponsored

कोडरमा-मधुपुर लोकल ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पहुंची आरपीएफ की टीम गिरिडीह : पचम्बा थाना इलाके के बनखंजों रेललाइन के पोल संख्या 100/2 और 100/3 के बीच मंगलवार की शाम कोडरमा-मधुपुर लोकल ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मौके पर मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ों निवासी पांचू साव के रूप में की गयी. मिली जानकारी के

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 9, 2024 Apr 9 56 Views
Share

पहुंची आरपीएफ की टीम

गिरिडीह : पचम्बा थाना इलाके के बनखंजों रेललाइन के पोल संख्या 100/2 और 100/3 के बीच मंगलवार की शाम कोडरमा-मधुपुर लोकल ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मौके पर मृतक की पहचान पचम्बा थाना क्षेत्र के बोड़ों निवासी पांचू साव के रूप में की गयी.

मिली जानकारी के अनुसार पांचू साव बाइक से बनखंजों पहुंचा था. इसके बाद वह बाइक खड़ी कर रेल लाइन पर गया इस दौरान मौके से गुजर रहे कोडरमा-मधुपुर लोकल ट्रेन से वह कट गया. हालांकि पांचू साव ने आत्महत्या की या अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है. घटना के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी. वहीं जानकारी पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचें. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर आरपीएफ के दो अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है.

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories