TOP BANNER
Sponsored

हिंदू नववर्ष पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से निकाली गई प्रभात फेरी

गिरिडीह : हिंदू नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्य आनंद कमल के नेतृत्व में परंपरागत घोष के साथ निकली यह प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान प्रभातफेरी में शामिल भैया बहन सनातन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 9, 2024 Apr 9 51 Views
Share

गिरिडीह : हिंदू नववर्ष के अवसर पर मंगलवार को शहर के बरगंडा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्य आनंद कमल के नेतृत्व में परंपरागत घोष के साथ निकली यह प्रभात फेरी शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंची। इस दौरान प्रभातफेरी में शामिल भैया बहन सनातन धर्म ध्वज लेकर नववर्ष मंगलमय हो, भारत माता की जय, डॉ हेडगेवार अमर रहे, विक्रमादित्य अमर रहे,वंदे मातरम आदि नारों का जय घोष करते कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। वहीं मार्ग में बच्चों के लिए बरनवाल सेवा समिति, बरनवाल महिला समिति, राष्ट्रीय कायस्थ परिवार एवं की ओर से मार्ग में पुष्प वृष्टि, फ्रूटी, बिस्कुट, पेयजल आदि की व्यवस्था की गई थी।

मौके पर प्रधानाचार्य ने नगरवासियों को नववर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हमारा नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होता है। इसका ऐतिहासिक महत्व और अध्यात्म से है।आज ही के दिन सृष्टि की रचना ब्रह्मा जी ने की थी।वासंतिक नवरात्र का प्रारंभ दिवस,आर एस एस के संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्म दिवस,प्रभु श्री राम एवं युधिष्ठिर का राज्याभिषेक आदि कई कारणों से इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।कहा कि हम सभी भारतीय जनमानस इसी को अपना नववर्ष माने।इस समय वसंत ऋतु के आरंभ पर चारों ओर उल्लास,उमंग, खुशी और फूलों की सुगंध से वातावरण भरा रहता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नलिन कुमार, राजेंद्र लाल बरनवाल, अजीत मिश्रा, पृथा सिन्हा, रमेश पांडेय, सरिता बरनवाल, बिपिन सहाय, भूदेव बनर्जी एवं समस्त आचार्य दीदी का सराहनीय योगदान रहा।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories