TOP BANNER
Sponsored

कुएं में शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त में जुटी पुलिस

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के तिलैयाटांड़ जंगल स्थित एक कुएं में शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं में शव मिलने की बात सुनते ही काफी संख्या में आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पर पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 9, 2024 Apr 9 51 Views
Share

गिरिडीह : पचंबा थाना इलाके के तिलैयाटांड़ जंगल स्थित एक कुएं में शव देखें जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। कुएं में शव मिलने की बात सुनते ही काफी संख्या में आस पास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना पर पचंबा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मौके पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

कैसे हुई जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे। इस दौरान कुएं से दुर्गंध आने पर लोग कुएं के समीप जाकर झांका तो देखा कि शव पड़ा हुआ है। इधर घटना को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस पदाधिकारियों का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। हत्या या आत्महत्या है इसकी जांच होगी। फिलहाल शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories