TOP BANNER
Sponsored

अपराधियों ने राहगीर से किया छिनतई का किया प्रयास, सफ़लता नहीं मिलने पर मारी गोली

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। वहीं सफलता नहीं मिलने पर राहगीर को गोली मार दी। अपराधियों की गोली का शिकार हुआ व्यक्ति जमुवारी का कुलदीप सिंह है। इस बाबत ज़ख्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सीमेंट दुकान में मजदूरी का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 6, 2024 Apr 6 42 Views
Share

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने छिनतई की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। वहीं सफलता नहीं मिलने पर राहगीर को गोली मार दी। अपराधियों की गोली का शिकार हुआ व्यक्ति जमुवारी का कुलदीप सिंह है।

इस बाबत ज़ख्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह सीमेंट दुकान में मजदूरी का काम करता है। रोजाना की तरह वह शुक्रवार की रात को काम करके अपने घर वापस लौट रहा था। इसी बीच बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा रोड पर खेडुआ नदी के आगे अपराधियों ने उसे टेका और फिर गाली गलौज करते हुए रुपए की मांग की। इस दौरान उसने बताया कि मजदूर है उसके पास 5, 6 सौ रुपए ही हैं। तो अपराधियों ने उसे पेट में गोली मार दी और भाग गए। इसके किसी तरह मदद से वह बगोदर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे।

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories