AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सड़क हादसा, तेल टैंकर के चपेट में आने से टेंपो चालक की हुई मौत

गिरिडीह : बेंगाबाद NH 114 A महुआर के पास तेल टैंकर की चपेट में आने से एक टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक टेंपो चालक राधिक पासी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर छाताबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बेंगाबाद NH 114 A महुआर के पास तेल टैंकर की चपेट में आने से एक टेंपो चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। मृतक टेंपो चालक राधिक पासी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर छाताबाद का रहने वाला बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद सैकड़ो लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना बेंगाबाद थाना पुलिस को दी गई। वही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर NH पर लगी भीड़ को हटाने में जुट गई।

 

हालांकि लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। जिसे पुलिस ने समझा बुझाकर वहां से हटाया और तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों का कहना है कि राधिक पासी घर का एक मात्र कमाऊ व्यक्ति था, जिसके बदौलत उसका परिवार का भरण पोषण होता था,उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories