TOP BANNER
Sponsored

धूमधाम से मनाया गया सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा लोगों का मन

देवघर एम्स के डायरेक्टर समेत अन्य कई खासोंआम वार्षिक उत्सव में रहे शामिल गिरिडीह : जिले के टॉप विद्यालयों में से एक सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को बेहद ही खुशनुमे माहौल में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव को लेकर अयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एम्स देवघर के डायरेक्टर व

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 30, 2023 Dec 30 51 Views
Share

देवघर एम्स के डायरेक्टर समेत अन्य कई खासोंआम वार्षिक उत्सव में रहे शामिल

गिरिडीह : जिले के टॉप विद्यालयों में से एक सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को बेहद ही खुशनुमे माहौल में धूमधाम से मनाया गया। वार्षिक उत्सव को लेकर अयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एम्स देवघर के डायरेक्टर व सीईओ डॉ सौरभ वार्षने, एम्स के हरमिंदर सिंह, डॉ दीपक कुमार, सलूजा गोल्ड ग्रुप के चेयरमेन अमरजीत सिंह सलूजा, स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, प्रिंसिपल नीता दास, रमनपीत कौर, रुपा मुद्रा, सीए विकास खेतान, तरनजीत सिंह सलूजा आदि शामिल रहे। इस अवसर पर दीप प्रज्जवलित कर वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों ने अतिथियों के लिए स्वागत गीत गाए। इसके बाद शुरू हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर जिसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

 

उत्सव में खास रूप से बच्चों के ग्रुप में योग की प्रस्तुति देकर सभी को हतप्रभ कर दिया साथ ही योग से निरोग रहने का संदेश भी दिया। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण जैसे बिंदुओं पर कार्यक्रम देकर बच्चों ने खूब वाहवाही बटोरी। जबकि भांगड़ा पर सभी थिरकते दिखे। कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़हाट से उपस्थित लोग बच्चों का हौसला बढ़ाते दिखे। कार्यक्रम के दरम्यान बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। मौके पर अतिथियों ने विधालय प्रबंधन को वर्षगांठ पर अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories