TOP BANNER
Sponsored

बरनवाल सेवा समिति की ओर से रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, 51 यूनिट हुआ रक्त संग्रह

गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति हमेशा ही समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभाती रहती है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ गिरिडीह सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, समिति अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल एवं मदन विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 14, 2023 May 14 51 Views
Share

गिरिडीह : बरनवाल सेवा समिति हमेशा ही समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर अपनी भूमिका निभाती रहती है. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार को समिति की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ गिरिडीह सदर विधायक सुदीव्य कुमार सोनू, समिति अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल एवं मदन विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से किया. इसके बाद शुरू हुआ रक्तदान का सिलसिला मौके पर कुल 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. वहीं शिविर को लेकर युवाओं एवं युवतियों में काफी उत्साह देखा गया. इस दौरान राजनंदिनी, शंकर लाल,प्रदीप यादव,तनुश्री, प्रत्यूष नयन,प्रवीण कुमार वर्मा,हर्ष रंजन ने पहली बार रक्तदान ने पहली बार रक्तदान करते करते हुए सभी से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की. वहीं पहली बार रक्तदान कर रहे युवाओं को अध्यक्ष लखन लाल बरनवाल ने गुलाब भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया.

शिविर के अवसर पर विधायक श्री सोनू ने कहा कि रक्तदान बेहद ही पुनीत कार्य है. यह रक्तदान नहीं बल्कि जीवनदान है. उन्होंने रक्तदाताओं की सरहाना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए, ताकि जरुरतमंदों को रक्त मिलता रहे.

वहीं रेड्क्रोस के तारकनाथ देव ने कहा कि रक्तदान महादान है. सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए.

MIDDLE
Sponsored

समिति सचिव राजेंद्र लाल बरनवाल ने बताया कि नियमित अंतराल के बाद रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है. रक्तदान का महत्व हमें तब समझ में आता है जब हमारा कोई जिंदगी मौत से जूझ रहा हो.

बाइट : राजेंद्र बरनवाल

शिविर के सफल आयोजन में संजय कुमार बरनवाल,सुबोध कुमार बरनवाल,राकेश रंजन, विनय कुमार,अजय लाल,इंद्रजीत लाल,प्रदीप बरनवाल,आयुष राज, अमितेश गौरव,पूनम बरनवाल, ललिता बरनवाल, मदन विश्वकर्मा,तारक नाथ देव, डॉ. सोहेल अख्तर, रंजीत यादव, रिंकेश कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories