TOP BANNER
Sponsored

शास्त्रीनगर दुर्गा मंडप में महाआरती का हुआ आयोजन, धार्मिक जागृति एवं उत्साह बढ़ाने के उद्देश्य से हुआ आयोजन

मानव कल्याण एवं गिरिडीह वासियों की समृद्धि के उद्देश्य से शनिवार शाम शास्त्री नगर मोहल्ले के दुर्गा मंडप में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें मोहल्ले के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा मंडप के पंडित गोपाल पांडेय ने पूरे विधि विधान के साथ महाआरती संपन्न कराया। महाआरती के पश्चात मां दुर्गा को भोग चढ़ाया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh May 14, 2023 May 14 66 Views
Share

मानव कल्याण एवं गिरिडीह वासियों की समृद्धि के उद्देश्य से शनिवार शाम शास्त्री नगर मोहल्ले के दुर्गा मंडप में महाआरती का आयोजन किया गया। जिसमें मोहल्ले के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दुर्गा मंडप के पंडित गोपाल पांडेय ने पूरे विधि विधान के साथ महाआरती संपन्न कराया।
महाआरती के पश्चात मां दुर्गा को भोग चढ़ाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं के बीच महाभोग प्रसाद का वितरण किया गया। शास्त्री नगर में पहली बार इस तरह का आयोजन करने की पहल करने वाले मोहल्ले के सुनील भूषण और जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले के लोगों में धार्मिक जागृति एवं उत्साह बढ़ाने और नई पीढ़ी को मंदिर की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें शास्त्री नगर के समस्त मोहल्ला वासियों का सहयोग रहा। श्री भूषण ने बताया कि सब के सहयोग से हर माह महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
महाआरती के महाभोग खीर प्रसाद के लिए सुनील भूषण, अरविंद सिन्हा, दीपक अग्रवाल, सुनील मंडल, सत्या कुमार, राजेश मंडल, योगेश कुमार, सुजय गुप्ता, राजेश सिन्हा, कुंदन सिन्हा, पपींद्र कुमार और रंजीत गुप्ता ने आर्थिक सहयोग किया।
पूरे आयोजन में शास्त्री नगर के दीपक रजक, मुकेश यादव, रंजन कुमार, सूरज यादव, संदीप यादव, मनीष मंडल, ओम प्रकाश मंडल, दीपक बरनवाल, अरुण कुमार, कमलेश यादव, गोकुल राम, रितेश सराक एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही।
महाआरती में शास्त्री नगर के सुरेश साव, संजय सिन्हा, कमलनयन सिंह, अनूप सिन्हा, अमर सिन्हा, ओम प्रकाश मंडल, मिथिलेश कुमार, अनिल अग्रवाल, कैलाश राम, रंजय बरदियार, संजय करुणेश, प्रवीण सिन्हा, विकास सिन्हा, राजकमल, मृणाल समेत बड़ी संख्या में मोहल्ले के बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं शामिल हुए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories