AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पिता ने दामाद समेत ससुरालवालों पर बेटी को मारकर कुएं में डालने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के मेदनीटांड़ में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हरवाडीह निवासी ओमप्रकाश वर्मा की पुत्री सुधा देवी थी। घटना को लेकर मृतका के पिता ने जमुआ थाना में आवेदन देकर दामाद समेत अन्य ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के मेदनीटांड़ में एक नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत का मामला सामने आया है। मृतका बेंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित हरवाडीह निवासी ओमप्रकाश वर्मा की पुत्री सुधा देवी थी। घटना को लेकर मृतका के पिता ने जमुआ थाना में आवेदन देकर दामाद समेत अन्य ससुरालवालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया है।

 

इस बाबत मृतका के पिता ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि एक वर्ष पहले उन्होंने अपनी पुत्री की शादी जमुआ थाना क्षेत्र के मेदनीटांड़ निवासी रोहित वर्मा के पुत्र कृष्णदेव वर्मा के साथ की थी। शादी के वक्त उन्होंने दान दहेज भी दिया था। वहीं शादी के 6 माह बीतते ही दामाद, उसके मां, पिता ने उनकी बेटी के साथ मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ महीने पहले दामाद कृष्णदेव वर्मा ने 2 लाख रुपए नगद और सोने की चैन देने की मांग की। वहीं मांगें नहीं पूरी होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसी बीच बुधवार की रात 9 बजे उन्हें परिचित ने बेटी की हत्या कर शव को कुएं में डाल दिए जाने की सूचना दी। जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। बताया कि मृतका सुधा 4 माह की गर्भवती भी थी। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories