TOP BANNER
Sponsored

पुलिस तो छोड़ दीजिए भगवान से भी चोरों को नहीं है डर, पुराना जेल परिसर मंदिर को बनाया निशाना

गिरिडीह : जिले में आजकल चोरों ने आतंक मचा रखा है। पुलिस का भय तो छोड़ दीजिए चोरों को भगवान से भी डर नहीं लगता। तभी तो आमलोगों के घर के साथ अब चोर भगवान के मंदिर को भी निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले भूतनाथ मंदिर में चोरी के बाद एक बार फिर

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Apr 18, 2023 Apr 18 39 Views
Share

गिरिडीह : जिले में आजकल चोरों ने आतंक मचा रखा है। पुलिस का भय तो छोड़ दीजिए चोरों को भगवान से भी डर नहीं लगता। तभी तो आमलोगों के घर के साथ अब चोर भगवान के मंदिर को भी निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले भूतनाथ मंदिर में चोरी के बाद एक बार फिर चोरों ने शहर के पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में चोरी कर इलाके में सनसनी फैला दी है।

सीसीटीवी के लिए लगे एलईडी को ले गए चोर

मिली जानकारी के अनुसार झंडा मैदान स्थित पुराना जेल परिसर स्थित मंदिर में देर रात को चोर दाखिल हुए और दान पेटी तोड़ कर नगदी टपा लिया। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद सारे सामग्रियों को इधर उधर फेंक दिया। इस दरम्यान चोर माइक को तोड़ कर सीसीटीवी के लिए लगे एलईडी को भी साथ ले गए। साथ ही तोड़फोड़ भी की।

जांच में जुटी नगर थाना पुलिस

सुबह जब पूजा करने लोग मंदिर पहुंचे तो चोरी की जानकारी मिली। वहीं हो हल्ला पर स्थानीय लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी। चोरी की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दिया।

MIDDLE
Sponsored

बोकारो में भी लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे चोर

बता दें कि इसी तरह बोकारो में चोरों का गिरोह मंदिर में लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है। संभावना जताई जा रही है कि उसी गिरोह की इंट्री गिरिडीह में भी हुई है और गिरोह के शातिरों द्वारा अब मंदिरों में एक के बाद एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। फिलवक्त बोकारो पुलिस भी गिरोह के सदस्यों के टोह में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि चोर जल्द गिरफ्त में होगा।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories