AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

17 अप्रैल से पटरी पर दौड़ेगी गिरिडीह-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस

गिरिडीह वासियों का इंतजार खत्म हुआ. गिरिडीह से राजधानी रांची जाने के लिए गिरिडीह वासियों को इंटरसिटी ट्रेन की सौगात दी जा रही है. अब इस ट्रेन के चलने की भी तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ दो दिनों बाद यानी 17 अप्रैल से ही लोग इस ट्रेन


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह वासियों का इंतजार खत्म हुआ. गिरिडीह से राजधानी रांची जाने के लिए गिरिडीह वासियों को इंटरसिटी ट्रेन की सौगात दी जा रही है. अब इस ट्रेन के चलने की भी तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सिर्फ दो दिनों बाद यानी 17 अप्रैल से ही लोग इस ट्रेन में सफर का आनंद ले पाएंगे.

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया गया है. बताते चलें कि यह ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन से चलकर धनवार, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे होते हुए रांची पहुंचेगी. इस ट्रेन की खासियत यह है कि 13 कोच वाली इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी होगा. इस कोच में कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियों के अलावा पारदर्शी छत होगी. इससे यात्री ट्रेन से बाहर की वादियों का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे.

ट्रेन का टाइम टेबल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अगर आप भी इस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो ट्रेन का टाइम टेबल जान लें. बताते चलें कि ट्रेन न्यू गिरिडीह से ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होगी. कोडरमा से शाम 4.40 बजे, बरकाकाना से शाम 7.15 बजेव टाटीसिलवे से रात 9.07 बजे रवाना होगी और रांची रात 9.30 बजे पहुंचेगी. वहीं, रांची से ट्रेन सुबह 6.10 बजे खुलेगी. टाटीसिलवे से सुबह 6.30 बजे, बरकाकाना से सुबह 8.10 बजे व कोडरमा से पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी और न्यू गिरिडीह स्टेशन दोपहर 1.10 बजे पहुंचेगी.

डीआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने नयी ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद अन्नपूर्णा देवी और सांसद समीर उरांव के प्रति आभार प्रकट किया है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories