TOP BANNER
Sponsored

तेज रफ़्तार फिर बनी मौत की वजह, कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

बेंगाबाद : थाना इलाके के NH114 A पर तेज रफ़्तार के कहर ने एक परिवार को गम दे दिया. दरअसल बुधवार की दोपहर एक तेज रफ़्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी. इस दौरान मृतक की पहचान बेंगाबाद दुर्गा मंडप स्थित शिव मंदिर

SamridhSamachar Desk Avatar
By SamridhSamachar Desk Mar 1, 2023 Mar 1 58 Views
Share

बेंगाबाद : थाना इलाके के NH114 A पर तेज रफ़्तार के कहर ने एक परिवार को गम दे दिया. दरअसल बुधवार की दोपहर एक तेज रफ़्तार कार ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी. जिससे मौके पर ही व्यक्ति की मौत हो गयी. इस दौरान मृतक की पहचान बेंगाबाद दुर्गा मंडप स्थित शिव मंदिर के पुजारी प्रभु ओझा के चचेरे भाई 50 वर्षीय बोधलाल ओझा के रूप में की गयी.

मिली जानकारी के मुताबिक बोधलाल ओझा साइकिल से दूधिटांड़ से अपने घर बेंगाबाद की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान दमोदरडीह के समीप मधुपुर से गिरिडीह की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया. टक्कर मारने के बाद चालक तेजी से वाहन लेकर फरार हो गया. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने साइकिल सवार को अस्पताल पहुंचाया. जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. सूचना फैलते ही काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. वहीं घटना की सूचना पर बेंगाबाद पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इधर दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन को गिरिडीह में पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories