AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

लूटकांड मामले का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, जेवर खरीदने वाला दुकानदार भी गिरफ्तार

गिरिडीह : सरिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोखरियाडीह में अरुण कुमार अग्रवाल के घर में हुए लूटकांड मामले में 2 आरोपियों को धर दबोचा है. सोमवार को पपरवाटांड स्थित पुलिस कार्यालय में डीएसपी संजय कुमार राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी. बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया था अंजाम


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : सरिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के पोखरियाडीह में अरुण कुमार अग्रवाल के घर में हुए लूटकांड मामले में 2 आरोपियों को धर दबोचा है. सोमवार को पपरवाटांड स्थित पुलिस कार्यालय में डीएसपी संजय कुमार राणा ने प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.

बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को दिया था अंजाम

उन्होंने बताया कि 3 जनवरी की शाम को बंदूक की नोक पर 4 अपराधियों द्वारा अरुण कुमार अग्रवाल के घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया था. घटना में पीड़ित अरुण कुमार अग्रवाल के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा था. इसी दौरान तकनीकी व विभिन्न सूत्रों की सहायता से अपराधियों को चिन्ह्हित कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया और फिर पुलिस के द्वारा मुख्य अपराधकर्मी निमियाघाट थाना इलाके के रोशनाटुंडा निवासी बसंत साव को गिरफ्तार कर लिया गया.

जेवर दुकान में बेचा था जेवर

डीएसपी श्री राणा ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार बसंत साव ने पुलिस को जानकारी दी कि लूट के बाद उसने जेवरात को इसरी बाजार निवासी श्री साकेत बिहारी ज्वेलर्स में बेचने की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने जेवर दुकान में छापा मारा और फिर वहां से लूटे गए चांदी का गलाया हुआ 250 ग्राम बिस्किट को बरामद किया. वहीं पुलिस ने उक्त जेवर दुकान संचालक श्यामनंदन स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया. डीएसपी ने बताया कि इस काण्ड में पुलिस पूर्व में एक आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ़ फूलचंद्र मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पहले से हैं मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बंसत साव पर पहले से अलग-अलग जिलों में कई मामले दर्ज है. इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories