TOP BANNER
Sponsored

स्कूल में प्रार्थना करते वक्त गिरा छात्र, हुई मौत

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बिरनी : थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल में प्रार्थना के वक्त अचानक एक छात्र गिरकर बेहोश हो गया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाए जाने पर चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक छात्र बिरनी थाना इलाके के मंझलाडीह निवासी पिंटू वर्मा का पुत्र हितेश कुमार वर्मा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 10, 2023 Feb 10 41 Views
Share

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बिरनी : थाना क्षेत्र में शुक्रवार को स्कूल में प्रार्थना के वक्त अचानक एक छात्र गिरकर बेहोश हो गया. वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाए जाने पर चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. मृतक छात्र बिरनी थाना इलाके के मंझलाडीह निवासी पिंटू वर्मा का पुत्र हितेश कुमार वर्मा था.

मिली जानकारी के अनुसार वह बिरनी के भलुआ स्थित निजी सीमा लक्ष्मण शाक्य नेशनल हाई स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ाई करता था. हर दिन की तरह आज भी वह स्कूल पहुंचा और सुबह 9 बजे हो रही प्रार्थना में सभा में वह खड़ा था. इसी बीच वह गिर गया. घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. बताया जाता है कि मृतक हितेश के पिता प्रवासी मजदूर हैं और सूरत में मजदूरी करते हैं.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories