TOP BANNER
Sponsored

नवजीवन नर्सिंग होम ने 31 साल का सफ़र किया पूरा, वर्षगांठ पर लगाया गया रक्तदान शिविर

गिरिडीह : शहर में लगातार मरीजों की सेवा देते आ रहे नवजीवन नर्सिंग होम ने 31 वर्ष का सफर तय कर लिया है. आज ही के दिन स्व. डॉ दीपक बगेड़िया ने इस नर्सिंग होम की नीव रखी थी. आज भले ही स्व. बगेड़िया नहीं है, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए नर्सिंग होम और वहां

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Feb 9, 2023 Feb 9 41 Views
Share

गिरिडीह : शहर में लगातार मरीजों की सेवा देते आ रहे नवजीवन नर्सिंग होम ने 31 वर्ष का सफर तय कर लिया है. आज ही के दिन स्व. डॉ दीपक बगेड़िया ने इस नर्सिंग होम की नीव रखी थी. आज भले ही स्व. बगेड़िया नहीं है, लेकिन उनके द्वारा बनाए गए नर्सिंग होम और वहां मिलने वाली सुविधाओं को लेकर स्व दीपक बगेड़िया शहरवासीयों के दिलों में कभी न भूलने वाले शख्सियत हैं. नर्सिंग होम के 31 वर्ष पुरे होने पर गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में संचालक अभिषेक बगेड़िया, आयुष बगेड़िया, स्वाती बगेड़िया, राजेन्द्र बगेड़िया समेत नर्सिंग होम के कर्मियों व कई खासोंआम ने अपनी कीमती लहू का दान किया.

इस बाबत नर्सिंग होम की संचालिका स्वाति बगेड़िया ने कहा कि रक्तदान ही जीवन दान है. इसी संदेश के साथ आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. उन्होंने आमजनों से भी रक्तदान करने की अपील की.

वहीं शिविर के अवसर पर रेडक्रोस के उपाध्यक्ष डॉ तारकनाथ देव ने शिविर को लेकर नवजीवन नर्सिंग होम का धन्यवाद ज्ञापन किया. साथ ही सभी से आगे भी रक्तदान करते रहने की अपील की.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories