AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने छात्र के शव के साथ टावर चौक किया जाम, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

गिरिडीह : शहर के कृष्णा नगर निवासी इंजीनियरिंग के छात्र विशाल सिंह का अधजला शव मिलने के बाद शहर भर में आक्रोश है। हत्याकांड के चंद घंटे बाद मंगलवार की शाम शहर के टावर चौक पर मृतक विशाल के शव के साथ परिजनों और स्थानीय लोगों ने जाम कर जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : शहर के कृष्णा नगर निवासी इंजीनियरिंग के छात्र विशाल सिंह का अधजला शव मिलने के बाद शहर भर में आक्रोश है। हत्याकांड के चंद घंटे बाद मंगलवार की शाम शहर के टावर चौक पर मृतक विशाल के शव के साथ परिजनों और स्थानीय लोगों ने जाम कर जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम होने के कारण पूरे चौक में गाड़ियों का परिचालन ठप हो गया। इस दौरान कई जनप्रतिनिधि समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग व मृतक छात्र के परिजन टॉवर चौक पर जमा रहे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इधर लोगों द्वारा टॉवर चौक जाम किए जाने की सूचना पाकर फौरन एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी, बेंगाबाद थाना प्रभारी शशिकांत सिंह भी जवानों के साथ टावर चौक पहुंचें और आक्रोशित लोगों से वार्ता की। मौके पर एसडीएम ने कहा कि घटना को लेकर वे भी दुखी हैं पुलिस इस मामले में जांच कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस के पकड़ में होंगे। उन्होंने आमजनों से सड़क जाम हटाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस जल्द मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को सजा दिलाने की काम करेगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories