AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सीएम के आगमन पर व्यस्था थी दुरुस्त, एम्बुलेंस के अभाव में तड़पता रहा मरीज, माले नेताओं ने पहल कर भिजवाया

गिरिडीह : खतियान जोहार यात्रा को लेकर गिरिडीह में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी. सदर अस्पताल में भी सीएम के कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था था. इसके बावजूद शहरी क्षेत्र के आजाद नगर का साकिर रजा गिरिडीह सदर अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा रेफर करने के बावजूद लगभग 3 घंटों तक एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : खतियान जोहार यात्रा को लेकर गिरिडीह में व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त थी. सदर अस्पताल में भी सीएम के कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था था. इसके बावजूद शहरी क्षेत्र के आजाद नगर का साकिर रजा गिरिडीह सदर अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा रेफर करने के बावजूद लगभग 3 घंटों तक एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण तड़पता रहा. बाद में मामले की जानकारी माले नेता राजेश यादव और राजेश सिन्हा को मिली. जिसके बाद दोनों सदर अस्पताल पहुंचे और अपने स्तर से आर्थिक मदद कर स्ट्रेचर पर तड़प रहे साकिर राजा को प्राइवेट एंबुलेंस से धनबाद भिजवाया.

इस दौरान माले नेताओं ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि गिरिडीह में सदर अस्पताल की व्यवस्था काफी खराब है इस पर भी मुख्यमंत्री को ध्यान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के कारण गिरिडीह सदर अस्पताल का सभी एंबुलेंस नदारद हैं जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है. ऐसी स्थिति में जिला प्रशासन का कर्तव्य बनता है कि किसी भी कार्यक्रम के दौरान सदर अस्पताल में इमरजेंसी सेवा के लिए एक एंबुलेंस जरूर छोड़ा जाए.

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories