TOP BANNER
Sponsored

निर्यात संवर्द्धन पर दो दिवसीय नेशनल सेमिनार की हुई शुरुआत, उद्यमियों को दी जा रही है व्यापर को आगे बढ़ाने की जानकारी

गिरिडीह : एमएसएमई विकास कार्यालय के द्वारा 2 दिवसीय खरीद एवं विपणन सहायता योजना के तहत दो दिवसीय निर्यात संवर्द्धन पर नेशनल सेमिनार की शुक्रवार से नगर भवन में हो गयी. सेमिनार शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए.

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 13, 2023 Jan 13 56 Views
Share

गिरिडीह : एमएसएमई विकास कार्यालय के द्वारा 2 दिवसीय खरीद एवं विपणन सहायता योजना के तहत दो दिवसीय निर्यात संवर्द्धन पर नेशनल सेमिनार की शुक्रवार से नगर भवन में हो गयी. सेमिनार शुभारम्भ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी व गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. मौके पर बुके और प्रतिक चिन्ह्ह देकर अतिथियों का स्वागत किया गया. इसके बाद अतिथियों ने उपस्थित उद्यमियों को संबोधित किया साथ ही सेमिनार के जरिए जानकारी प्राप्त कर व्यापर को आगे बढ़ाने की बात कही.

मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सेमिनार के जरिए भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से उद्यमियों को रूबरू करवाया जा रहा है. कहा कि उद्यमियों को इसका जरुर लाभ मिलेगा.

बताया गया कि इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य भारत सरकार के एमएसएमई मंत्रालय द्वारा एमएसएमई इकाईयों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में नवीनतम चलन, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेना, निर्यात संवर्द्धन, निर्यात की प्रक्रिया, निर्यात संबंधित दस्तावेजीकरण इत्यादि के बारे में वृहद रूप से जानकारी देना एवं जागरुक करना है. कार्यक्रम में गिरिडीह जिले के उद्योग, चैम्बर्स एवं गिरिडीह जिले में कार्यरत क्लस्टरों के सहयोग से लगभग 100 से ज्यादा एमएसएमई उद्यमि हिस्सा ले रहे हैं. सेमिनार में मुख्य रूप से आई.ई.डी.एस., संयुक्त निदेशक एवं कार्यालय प्रमुख इंद्रजीत यादव, दीपक कुमार, दास कुमार एक्का, सुजीत कुमार आदि उपस्थित हैं.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories