TOP BANNER
Sponsored

गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन बेंगाबाद प्रखंड कमिटी का हुआ पुर्नगठन

बेंगाबाद : गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन बेंगाबाद प्रखंड कमिटी की एक बैठक रविवार को छोटकी खरगडीहा में अयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत पूर्व सचिव मनोज मंडल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद बैठक के दौरान नए सिरे से कमिटी का पुर्नगठन किया

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jan 8, 2023 Jan 8 49 Views
Share

बेंगाबाद : गिरिडीह जिला साउंड एसोसिएशन बेंगाबाद प्रखंड कमिटी की एक बैठक रविवार को छोटकी खरगडीहा में अयोजित हुई। बैठक की शुरुआत दिवंगत पूर्व सचिव मनोज मंडल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर व एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि देकर की गई। इसके बाद बैठक के दौरान नए सिरे से कमिटी का पुर्नगठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से मुश्ताक आलम को अगले 3 साल के लिए पुनः अध्यक्ष के पद पर मनोनित किया गया। इसके साथ ही संयोजक के पद पर यूसुफ अंसारी, सचिव के पद पर उदयकांत चौधरी, सहसचिव घनश्याम मंडल, कोषाध्यक्ष गोपी यादव सहित 11 पदाधिकारी और हर पंचायत से एक-एक कार्यकारिणी सदस्य को चुना गया।

बैठक के दौरान रोजगार को सम्मान के साथ आगे बढ़ाने, प्रशासनिक/सामाजिक परेशानियों के बीच रोजगार को चलाने के विषय पर चर्चा की गई।

वहीं पुनः अध्यक्ष चुने गए मुश्ताक आलम ने प्रखंड से जुड़े एसोसिएशन सदस्यों से भाई की तरह कंधे से कंधा मिलाकर चलने की बात कही। कहा कि आपसी भेदभाव को छोड़कर आगे बढ़ना ही समय की मांग है।

MIDDLE
Sponsored

बैठक में मुख्यरूप से एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष रामजी प्रसाद यादव ,संयोजक अजय चंद्रवंशी, प्रवक्ता मोइन चाँद,कोषाध्यक्ष संजय सिंह,गांडेय अध्यक्ष बिनोद दास, इरफान अंसारी,परमजीत सिंह समेत प्रखंड के सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories