AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार में की जा रही थी स्प्रिट की सप्लाई, उत्पाद विभाग ने कार्रवाई कर बस स्टैंड से किया जब्त, एक गिरफ्तार

गिरिडीह : बिहार राज्य में शराब बंदी है. लेकिन इसके बावजूद वहां अवैध रूप से शराब की खेप भेजने या नकली शराब में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को भेजने का अवैध धंधा लगातार जारी है. हालांकि इन मामलों में उत्पाद विभाग और पुलिस कार्रवाई भी करती रहती है. ऐसे ही एक मामले का खुलासा गुरूवार


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गिरिडीह : बिहार राज्य में शराब बंदी है. लेकिन इसके बावजूद वहां अवैध रूप से शराब की खेप भेजने या नकली शराब में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों को भेजने का अवैध धंधा लगातार जारी है. हालांकि इन मामलों में उत्पाद विभाग और पुलिस कार्रवाई भी करती रहती है. ऐसे ही एक मामले का खुलासा गुरूवार को उत्पाद विभाग ने किया है. इस मामले में विभाग के द्वारा कार्रवाई कर एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है.

मामले को लेकर उत्पाद अधीक्षक सुधीर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सहरसा का दिलीप कुमार श्रीवास्तव है. कहा कि लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि गिरिडीह जिले से होकर कुछ लोगों द्वारा अवैध स्पीड की स्मगलिंग की जा रही है. सड़क मार्ग के जरिए स्प्रिट को बिहार ले जाया जा रहा है. इसी सूचना के आधार पर उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बस स्टैंड में घेराबंदी कर 3 जरकिन में 90 लीटर स्प्रिट जब्त किया गया. वहीं इस मामले में एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया है.

श्री कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही इसके मुख्य सरगना का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अवैध नकली शराब का सेवन न करें यह जानलेवा हो सकता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अजय कुमार सिंह, सुरेंद्र यादव, भीम लाल महतो, वरुण राय, नंद किशोर द्विवेदी, नवल किशोर, सुबोध प्रसाद सिंह, सुरेंद्र राय आदि शामिल थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories