TOP BANNER
Sponsored

सीएम के निर्देश के बाद भी गावां के गदर सहित कई इलाकों में अवैध क्रशर का हो रहा संचालन, जंगल से पत्थर लाकर किया जा रहा प्रयोग

खनन विभाग रोकने में असफल गावां : प्रखंड में सीएम के निर्देश के बाद भी अवैध क्रशर का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। प्रखंड के गदर, सेरुआ, जमडार व पसनौर सहित कई इलाकों में अवैध क्रशर का संचालन किया जा रहा है। यहां दिन के उजाले में आसपास के जंगलों से अवैध पत्थर का

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 15, 2022 Dec 15 35 Views
Share

खनन विभाग रोकने में असफल

गावां : प्रखंड में सीएम के निर्देश के बाद भी अवैध क्रशर का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। प्रखंड के गदर, सेरुआ, जमडार व पसनौर सहित कई इलाकों में अवैध क्रशर का संचालन किया जा रहा है। यहां दिन के उजाले में आसपास के जंगलों से अवैध पत्थर का उत्खनन कर इन क्रशरों में खपाया जा रहा है। जिसके बाद इसे गिट्टी के रूप में निकाल कर बाजारों में ऊंची दामों पर बेचा जा रहा है। हालांकि इसकी सूचना पुलिस प्रशासन से लेकर खनन विभाग तक को है। लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे प्रखंड और सीमावर्ती क्षेत्र में वैध रूप से संचालित क्रशरों में भी बिना चालान के गिट्टी बेचा जा रहा है। इससे सरकार के राजस्व का भी चुना लग रहा है। प्रखंड से लेकर अन्य सीमावर्ती इलाकों से भी दिनभर बिना चलाना के ओवर लोड गिट्टी हाइवा और ट्रक लोड वाहनों को डोरंडा-पटना एवं गावां-सतगावां रोड से बिहार भेजा जा रहा है। जबकि इन क्षेत्रों में प्रशासन की दिन-रात पेट्रोलिंग जारी रहता है। इसके बाद भी अवैध गतिविधियों का संचालन होना समझ से परे है।

डीएसपी के कार्रवाई के बाद हुआ था खुलासा

डोरंडा-पटना पथ से गावां सतगावां रोड के जरिये अवैध गिट्टी वाहनों को हाइवा और ट्रक से बिना चालान के बिहार भेजे जाने की खुलासा एक सप्ताह पूर्व डीएसपी की कार्रवाई के बाद हुआ था। डीएसपी ने डोरंडा-पटना रोड पर सांख गांव के पास शक के आधार पर ओवर लोड अवैध गिट्टी लोड हाइवा को जब्त किया था। जब्त के बाद जब चालक से कागजात की मांग की गई थी तो वह दिखाने में असमर्थ रहा था। बता दें कि इन मुख्य पथों से दिन और रातभर अवैध गिट्टी लोड हाइवा और ट्रक को गावां-सतगावां मेन रोड से बिहार भेजा जाता है।

गावां सहित कई थानों से होकर गुजरता है वाहन, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल

MIDDLE
Sponsored

अवैध गिट्टी लोड वाहन घोड्थम्भा ओपी, गावां, सतगावां, गोविंदपुर, नवादा सहित कई थानों से होकर गुजरता है। लेकिन इन थानों पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। गावां इलाकों में टास्क फोर्स और खनन विभाग की कार्रवाई भी न के बराबर होती है। इससे इन क्षेत्रों में अवैध क्रशर हो फिर अवैध गिट्टी लोड वाहन का गुजरना सेफ जोन माना जाता है।

क्या कहते हैं डीएमओ

इस संबंध में जब गिरिडीह डीएमओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गावां में अवैध क्रशर के संचालन की सूचना नहीं है। आज जानकारी मिली है, तो कार्रवाई की जाएगी।

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories