TOP BANNER
Sponsored

कुएं में मिला बच्चे का शव, हत्या का आरोप

जमुआ : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित कंदाजोर स्थित कुएं में एक बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र स्थित कंदाजोर निवासी मोती राय के 7 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मोती राय

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Dec 6, 2022 Dec 6 42 Views
Share

जमुआ : गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित कंदाजोर स्थित कुएं में एक बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इस दौरान शव की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र स्थित कंदाजोर निवासी मोती राय के 7 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मोती राय का लंबे समय से अपने चचेरे भाई से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। कुछ समय पहले ही पंचायत हुई थी, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया था। इस बीच गोतिया के लोग लगातार इन्हे और परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसी बीच सोमवार की शाम करीब 6 बजे से उनका 7 वर्षीय पुत्र पियूष कुमार गायब हो गया। लगातार खोजबीन के दौरान कंदाजोर तालाब के पास स्थित कुएं के पास उसका चप्पल दिखा और कुएं में उसका शव पड़ा मिला।

घटना के बाबत सूचना पाकर जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। वहीं घटना की जानकारी पाकर स्थानीय प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने जमुआ थाना में आवेदन देते हुए चतुर्भुज राय, जयनारायण राय, बालेश्वर राय, कारू राय, जनार्दन राय के खिलाफ साजिश के तहत अपने बच्चे की हत्या किए जाने आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

MIDDLE
Sponsored

घटना को लेकर माले नेता अशोक पासवान ने भी दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अविलंब एसआईटी से मामले की जांच करवाते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories