TOP BANNER
Sponsored

दर्दनाक हादसा : ट्यूशन पढ़ने जा रहे भाई बहन की मौत, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

गिरिडीह :मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे में चचेरे भाई बहन की मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मटरूखा निवासी जयदेव मंडल का पुत्र अजय मंडल और दीपक मंडल की पुत्री साक्षी कुमारी स्कूटी से ट्यूशन पढ़ कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान महतोडीह मोड़

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Nov 30, 2022 Nov 30 61 Views
Share

गिरिडीह :मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महतोडीह में बुधवार की सुबह दर्दनाक हादसे में चचेरे भाई बहन की मौत हो गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार मटरूखा निवासी जयदेव मंडल का पुत्र अजय मंडल और दीपक मंडल की पुत्री साक्षी कुमारी स्कूटी से ट्यूशन पढ़ कर वापस जा रहे थे। इसी दौरान महतोडीह मोड़ में अवैध बालू लोड ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना में जहां साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल भाई अजय मंडल की मौत अस्पताल लाने के दौरान हो गई। घटना के बाद परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जाता है कि टक्कर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग खड़ा हुआ। हालांकि कुछ लोग ट्रैक्टर के पहचान होने की बात कह रहे हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories