AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

इंटर के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के फिटकोरिया में इंटर के एक छात्र ने फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक 18 वर्षीय छात्र नौशाद अंसारी


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेंगाबाद : थाना क्षेत्र के फिटकोरिया में इंटर के एक छात्र ने फांसी के फंदे से झूल कर अपनी जान दे दी। मृतक छात्र का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया है। घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया गया कि मृतक 18 वर्षीय छात्र नौशाद अंसारी फिटकोरिया निवासी जाकिर अंसारी का पुत्र है। मृतक बेंगाबाद डाकबंगला स्थित मॉडल विद्यालय का छात्र था। छात्र द्वारा आत्महत्या करने के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। बेंगाबाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

घटना के बाबत मृतक के पिता जाकिर अंसारी ने बताया कि वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेती का काम करने घर से थोड़ी दूर खेत गए हुए थे। दोपहर का खाना उनका पुत्र नौशाद ने ही खेत में पहुंचाया। खाना पहुंचाने के बाद वह वापस घर लौट गया। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई चाभी लेने घर पहुंचा तो कमरा बंद देख कर उसे संदेह हुआ। जिसके बाद उसने कमरे को किसी तरह खोल कर देखा तो उसका छोटा भाई फंदे से लटका हुआ था। जिसके बाद उसने परिजनों को सूचना दी। आनन फानन में छात्र को फंदे स उतारा गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना फैलते ही काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। सूचना मिलने पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शाहनवाज़ अंसारी समेत अन्य लोग पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories