TOP BANNER
Sponsored

युवक पर जानलेवा हमला, कुशवाहा समाज ने की कार्रवाई की मांग

गिरिडीह : पटेल नगर में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक मनचले ने एक युवक पर चाकू से प्रहार कर दिया। घटना के बाद तत्काल जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। जख्मी युवक रामानंद कुशवाहा उर्फ राकेश कुमार है। इस बाबत रामानंद कुशवाहा

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Oct 1, 2022 Oct 1 37 Views
Share

गिरिडीह : पटेल नगर में शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरातफरी का माहौल हो गया जब एक मनचले ने एक युवक पर चाकू से प्रहार कर दिया। घटना के बाद तत्काल जख्मी को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। जख्मी युवक रामानंद कुशवाहा उर्फ राकेश कुमार है।

इस बाबत रामानंद कुशवाहा ने बताया कि शाम के वक्त वो सब्जी खरीदने गया था। इसी दौरान वह नाश्ता करने के लिए एक चाउमिन के ठेले पर रुका और अपना ऑर्डर दिया। इसी बीच अज्ञात बाइक सवार भी वहां पहुंचा और उसपर गाली देने का आरोप लगाने लगा। इसपर जब रामानंद ने गाली देने की बात से इंकार किया तो उसके साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी। जब वह वहां से भागने की कोशिश किया तो ठेले से चाकू उठाकर सिर पर प्रहार कर दिया।

इधर घटना की जानकारी होते ही जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश वर्मा, कुशवाहा संघ के अध्यक्ष इन्द्रनारायण वर्मा समेत काफी संख्या में समाज के लोग अस्पताल पहुंचें और जख्मी युवक का हाल जाना। इस दौरान सभी ने घटना की निंदा करते हुए एक स्वर में अविलंब दोषी की गिरफ्तारी की मांग की है।

MIDDLE
Sponsored

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories