TOP BANNER
Sponsored

NSPM गिरोह के 5 शातिर हथियार के साथ गिरफ्तार, एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना और उसके आपसास के सीमावर्ती इलाकों में अपराध का अभिपार्य बन चुके एन एस पी एम अपराधिक गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया है। सभी गिरफ्तार अपराधी उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय गिरोह के साथ मिलकर बगोदर थाना क्षेत्र और उसके सीमावर्ती इलाकों

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 28, 2022 Sep 28 51 Views
Share

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना और उसके आपसास के सीमावर्ती इलाकों में अपराध का अभिपार्य बन चुके एन एस पी एम अपराधिक गिरोह के पांच अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ दबोच लिया है। सभी गिरफ्तार अपराधी उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय गिरोह के साथ मिलकर बगोदर थाना क्षेत्र और उसके सीमावर्ती इलाकों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। बुधवार को पुलिस कार्यालय में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तार अपराधियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय गिरोह के सदस्यों के द्वारा लगातार बगोदर थाना क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद गिरिडीह पुलिस ने एक टीम बनाकर इस गिरोह से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तार करने की मुहिम चलाई। इसी कड़ी में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की उमेश गिरी गिरोह के कुछ सदस्य फिर से बगोदर थाना क्षेत्रों में अपराधी घटना को अंजाम देने के फिराक में जुटे हैं। पुलिस ने सूचना की संपुष्टि के बाद गिरोह से जुड़े सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। इस दौरान पुलिस के द्वारा सबसे पहले उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय के सबसे नजदीकी अमित तिवारी को दबोचा गया। इस क्रम में पुलिस ने उसके पास से चार गोली लोड एक देसी पिस्टल और एक गोली लोड एक देसी कट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने अमित तिवारी के निशानदेही पर उमेश गिरी के दूसरे सदस्य राजेश कुमार महतो को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई उसकी तलाशी लेने के बाद पुलिस को चार गोली लोड देसी पिस्टल और एक गोली लोड देसी कट्टा के अलावे उसके पॉकेट में एक अतिरिक्त गोली भी पाया गया।

उन्होंने कहा कि इसके बाद पुलिस ने अपना अभियान लगातार जारी रखा और गिरफ्तार अपराधियों के सूचना पर गिरोह के तीसरे सदस्य पिंटू कुमार महतो हो चार गोली लोड एक देसी कट्टा और कृष्णा कुमार महतो को एक गोली लोड देसी कट्टा के साथ धर दबोचा। उन्होंने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उन्होंने कहा कि उमेश गिरी के सबसे नजदीकी सदस्य अमित तिवारी और राजेश कुमार महतो के द्वारा कम उम्र के लड़कों को संगठन से जोड़कर अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए प्रेरित करता था।

MIDDLE
Sponsored

उन्होंने बताया कि पुलिस एनएसपीएम के सरगना उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से कुल सात देसी कट्टा, तीन देसी पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस 3 मोबाइल और चार बाइक जब्त किया गया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories