AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

कॉल के दौरान पति से हुआ विवाद, नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

सास – ससुर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौरी के बड़कीटांड में बुधवार देर रात काजल प्रवीण नामक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं और पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

सास – ससुर को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

तिसरी : थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौरी के बड़कीटांड में बुधवार देर रात काजल प्रवीण नामक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचीं और पंचनामा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया गया कि काजल प्रवीण नामक युवती की शादी चंदौरी के बड़कीटांड गांव में निजाम अंसारी के बेटे सिकंदर उर्फ सिको अंसारी से इसी वर्ष के मई महीने में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। काजल प्रवीण का घर सिंघो पंचायत का ककनी गांव बताया जा रहा है।

मामले में मृतका काजल प्रवीण की सास और ससुर की मानें तो बेटे से कुछ विवाद हो जाने के बाद बहू ने बंद कमरे में फांसी लगा ली। जानकारी मिलते ही हमलोगों ने दरवाजा खोला तो देखा बहू फंदे से लटकी हुई थी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना को लेकर मृतका काजल प्रवीण की मां कमरू निशा ने थाने में आवेदन देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे तंग आकर बेटी ने यह कदम उठा लिया।

इधर आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतिका के पति सिकंदर अंसारी, ससुर निजाम अंसारी और सास जैबुन खातून पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी सास – ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामले को लेकर तिसरी थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी पति कोलकाता में रहता है। प्रारंभिक जांच में जो जानकारी निकल कर सामने आई है उसके अनुसार पति द्वारा कॉल पर उकसावे में आकर उसके द्वारा आत्महत्या किया गया है। दहेज प्रताड़ना समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

 

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories