TOP BANNER
Sponsored

विपरीत दिशा से आ रही बाइक और कार में भीषण टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से हुआ घायल

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड रोड में नया परिषद के पास शनिवार की शाम रफ्तार का कहर टूटा और एक तेज रफ्तार बाइक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार के एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक सवार युवक राहुल कुमार जो कि एसपी

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Sep 10, 2022 Sep 10 54 Views
Share

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड रोड में नया परिषद के पास शनिवार की शाम रफ्तार का कहर टूटा और एक तेज रफ्तार बाइक कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक और कार के एक साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं बाइक सवार युवक राहुल कुमार जो कि एसपी कोठी के पास का रहने वाला बताया जा रहा है वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों ने घायल राहुल को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार शुरू हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार रांची का रहने वाला एक परिवार बिहार के अररिया से वापस कार से रांची लौट रहा था। कार सवार लोगों व प्रत्यक्षदर्शीयों की मानें तो इसी दौरान परिषद के पास विपरीत दिशा से पल्सर बाइक लेकर आ रहा राहुल संतुलन खो गया और कार से बाइक जा टकराई। टक्कर के दौरान कार का एयरबेग एक्टिव हो गया जिससे कार सवार लोग सुरक्षित हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories