TOP BANNER
Sponsored

पत्थर खदान में अवैध खनन मामला, अभियुक्त सुधीर यादव गिरफ्तार

पुलिस ने भेजा जेल तिसरी : थाना पुलिस ने हेठली कन्हाई में वनभूमि पर अवैध खनन मामले में कांड संख्या 67/22 के प्राथमिक अभियुक्त बरवाडीह पंचायत के मंझलाडीह निवासी सुधीर यादव को गिरफ्तार कर कोविड व मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया. बता दें कि कुछ दिन पूर्व तिसरी थाना

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Aug 17, 2022 Aug 17 46 Views
Share

पुलिस ने भेजा जेल

तिसरी : थाना पुलिस ने हेठली कन्हाई में वनभूमि पर अवैध खनन मामले में कांड संख्या 67/22 के प्राथमिक अभियुक्त बरवाडीह पंचायत के मंझलाडीह निवासी सुधीर यादव को गिरफ्तार कर कोविड व मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया.

बता दें कि कुछ दिन पूर्व तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत हेठली कन्हाई में वनभूमि पर अवैध पत्थर खदान में एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह व एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी कर दो पोकलेन मशीन, तीन कम्प्रेशर ट्रैक्टर, एक डीजल मशीन सहित भारी मात्रा में जिलेटिन व डेटोनेटर जब्त किया था.

इस मामले में वन विभाग के लिखित आवेदन पर नवलसाही के रोहित साव और वीरेंद्र विश्वकर्मा,मंझलाडीह के सुरेश यादव और सुधीर यादव, खोरीडीह के मोहम्मद सगीर, हेठली कन्हाई के पोखन मुर्मू व अन्य के विरुद्ध अवैध उत्खनन, विस्फोटक इस्तेमाल और वन अधिनियम के तहत तिसरी थाना में कांड संख्या 67/22 दर्ज किया गया था. जिसमें एक आरोपी सुधीर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गिरिडीह जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories