AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

होम्योपैथिक क्लिनिक आनंद क्योर एंड केयर का हुआ उद्घाटन, रोगियों को होगी सुविधा

धनबाद के बाद गिरिडीह में खुला छठा शाखा गिरिडीह : धनबाद जिले समेत पुरे राज्य व देश में अपने चिकित्सा सेवा और फार्मेसी प्रोडक्ट के लिए मशहूर होम्योपैथिक क्लिनिक एंड फार्मेसी आनंद क्योर एंड केयर की शाखा अब गिरिडीह में भी शुरू हो गई है. शहर के टुंडी रोड , डांडीडीह स्थित शाखा का विधिवत


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

धनबाद के बाद गिरिडीह में खुला छठा शाखा

गिरिडीह : धनबाद जिले समेत पुरे राज्य व देश में अपने चिकित्सा सेवा और फार्मेसी प्रोडक्ट के लिए मशहूर होम्योपैथिक क्लिनिक एंड फार्मेसी आनंद क्योर एंड केयर की शाखा अब गिरिडीह में भी शुरू हो गई है. शहर के टुंडी रोड , डांडीडीह स्थित शाखा का विधिवत उद्घाटन गुरुवार को चेयरमैन डॉ सी. बी. मेहता के पिता डॉ. आनंद बल्लभ मेहता के द्वारा विधिवत रूप से फीता काटकर किया गया. वहीं उद्घाटन के पूर्व पूजा अनुष्ठान भी किया गया.

इस बाबत चेयरमैन डॉ. सी. बी. मेहता ने बताया कि आनंद क्योर एंड केयर धनबाद जिले के धैया, स्टील गेट, बैंक मोड़, भुईफोर और बराकर में भी है. गिरिडीह से भी काफी संख्या में मरीज धनबाद जाते हैं. उनकी सुविधा को देखते हुए गिरिडीह में शाखा की शुरुआत की गई है, ताकि मरीज यहीं आकर सारी सुविधाओं का लाभ ले सकें. उन्होंने बताया कि जल्द ही फीजियो थैरेपी सेंटर और लैबरोटरी की शुरुआत भी यहां की जाएगी. एक्सपर्ट्स चिकित्सक यहां अपनी सेवा देंगे. उन्होंने बताया कि बहुत की कम कीमत पर लोगों को यहां सुविधा दी जाएगी. जिसके लिए उन्हें यहां से बाहर जाना पड़ता था और काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था.

उन्होंने बताया कि आनंद क्योर एंड केयर सेक्टर ने 2 साल पहले फार्मेसी के सेक्टर में अपना कदम रखा है. हम प्रशंसा से कह सकते हैं कि हमारी पूरी टीम अच्छा काम कर रही है. अब तक 45 प्रोडक्ट बनाया जा चुका है. ऑनलाइन देश के बड़े शहरों में उत्पाद की मांग हो रही है. उन्होंने बताया कि तीन साल के अंदर होम्योपैथिक के बहुत बड़े हॉस्पिटल की सेटअप वे करने जा रहे हैं. जिसका झारखण्ड के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं डायरेक्टर दीपमाला मेहता ने बताया कि आनंद क्योर एंड केयर देश का जाना माना क्लिनिक अब बन गया है. वहीं डॉ सी. बी मेहता का नाम भी धनबाद के अलावे पुरे झारखण्ड में भी लोग जानने लगे हैं. कहा कि कठिन परिश्रम और टीम सपोर्ट का ही परिणाम है आज आनंद क्योर एंड केयर इस मुकाम तक पहुंची है. उन्होंने लोगों से आकर क्लिनिक में ट्रीटमेंट करवाने की अपील की है.

उद्घाटन अवसर पर आनंद क्योर एंड केयर के डॉ स्वरुप, मैनेजमेंट हेड संदीप कुमार, डॉ अमित कुमार, डॉ दुर्गा रंजन वर्मा, क्लिनिक के हेड राजेश कुमार आदि उपस्थित थे.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories