AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

छात्रा ने शिक्षक पर लगाया छेड़खानी का आरोप, विधालय गेट पर जड़ा ताला

आरोपी शिक्षक पर की कार्रवाई की मांग सरिया : थाना क्षेत्र के परसिया उत्क्रमित उच्च विधालय के शिक्षक भागीरथ राणा पर दसवीं की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गुरुवार की सुबह विद्यालय के बाहर छात्रा के अभिभावक व स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और आरोपी शिक्षक पर


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

आरोपी शिक्षक पर की कार्रवाई की मांग

सरिया : थाना क्षेत्र के परसिया उत्क्रमित उच्च विधालय के शिक्षक भागीरथ राणा पर दसवीं की एक छात्रा ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गुरुवार की सुबह विद्यालय के बाहर छात्रा के अभिभावक व स्थानीय ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और आरोपी शिक्षक पर भागीरथ राणा पर कार्रवाई की मांग करते हुए विधालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ धरना पर बैठ गए।

मामले की सूचना पर सरिया थाना प्रभारी बिमलेश कुमार महतो सदलबल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। लेकिन आक्रोशित लोग शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद दोपहर के करीब एक बजे क्षेत्रिय शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार, बीईई ओ रामाश्रय प्रसाद विधालय पहुंचे और बातचीत कर आरोप के बाबत जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया।जिसके बाद ग्रामीण मानें और विधालय का ताला खोल दिया।

बताया जाता है कि इस मामले को पहले विधालय के अन्य शिक्षक और प्रधानाध्यापक के द्वारा दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसमें वे लोग कामयाब नहीं हो सके। विधालय में अध्यनरत छात्राओं ने शिक्षक पर अश्लील बातें कहने का भी आरोप लगाया है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

वहीं इस संबंध में छात्रा के भाई के द्वारा सरिया थाना में और ग्रामीणों द्वारा विभाग को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।

इधर इस मामले में आरोपी शिक्षक भागीरथ राणा खुद पर लगे आरोप को बेबुनियाद बता रहा है। वहीं इस मामले में विधालय के प्रधानाध्यापक का कहना है कि छात्रा द्वारा पूर्व में किए गए शिकायत और अभी के बात में फर्क है। मामले की जांच होनी चाहिए।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories