गावां : प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में बुधवार को महर्षि वेद व्यास जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती व शिशु भारती के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महर्षि वेद व्यास के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम प्रमुख चंचला देवी ने कहा कि महर्षि वेद व्यास ने सम्पूर्ण विश्व को साहित्य व ज्ञान के क्षेत्र में जो अमुल्य रचनायें दी है उसका कोई जोड़ नहीं है। वेदों का विभाग, पुराणों, महाभारत जैसे ग्रन्थों की रचना कर उन्होंने भारतवर्ष की महत्ता व ज्ञान विज्ञान को सम्पूर्ण विश्व में स्थापित करने का महान कार्य किया है। उन्होंने गुरु की महत्ता व गुरू पूर्णिमा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
मौके पर कमलकिशोर सिंह, श्यामसुन्दर सिंह, सुजित कुमार, रजनी गुप्ता एवम अनुपम कुमारी समेत कई उपस्थित थे।
पिहरा सशिविमं में वेदव्यास जयंती का हुआ आयोजन
गावां : प्रखंड स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर पिहरा में बुधवार को महर्षि वेद व्यास जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या भारती व शिशु भारती के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महर्षि वेद व्यास के चित्र पर पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विचार व्यक्त करते
रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।
Join Now







