AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

माल्डा में बकरीद को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया, एसडीएम व डीएसपी रहे मौजूद

गावां : बकरीद को देखते हुए गावां प्रखंड में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शनिवार को खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह व एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में गावां थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। वही फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी पिंटू कुमार एसआई दीपक कुमार सिंह के के


AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

गावां : बकरीद को देखते हुए गावां प्रखंड में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर शनिवार को खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह व एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो के नेतृत्व में गावां थाना क्षेत्र के माल्डा बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। वही फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी पिंटू कुमार एसआई दीपक कुमार सिंह के के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे। खोरीमहुआ एसडीएम धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन और प्रखंड प्रशासन संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था को लेकर फ्लैग मार्च निकाल लोगों में विश्वास पैदा किया जा रहा है कि हर हाल में प्रखंड में शांति व्यवस्था कायम रहे। उपद्रवी तत्वों तथा असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से पुलिस प्रशासन की नजर है। वही सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
एसडीपीओ मुकेश कुमार महतो ने कहा कि किसी तरह के अफवाह और इंटरनेट मीडिया पर गलत मैसेज और गलत वीडियो शेयर करने वालो पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी मस्जिदों के पास पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मौके पर पूर्व जिला परिषद इमरान अंसारी, नगवां मुखिया मेराज उद्दीन, माल्डा मुखिया गायत्री देवी समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories