TOP BANNER
Sponsored

वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पौधारोपण कर पार्क निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

गिरिडीह : सदर प्रखंड के कल्याणडीह स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे गिरिडीह पूर्वी प्रमंडल द्वारा ‘नगर वन’ नाम से पार्क का निर्माण कराया जाना है. इसको लेकर शुक्रवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 8, 2022 Jul 8 46 Views
Share

गिरिडीह : सदर प्रखंड के कल्याणडीह स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र के पीछे गिरिडीह पूर्वी प्रमंडल द्वारा ‘नगर वन’ नाम से पार्क का निर्माण कराया जाना है. इसको लेकर शुक्रवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर पार्क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू उपस्थित हुए. जबकि मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी, उप विकास आयुक्त शशिभूषण मेहरा, लोजपा प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज, वन प्रमंडल पदाधिकारी पूर्वी प्रवेश कुमार अग्रवाल, वन क्षेत्र पदाधिकारी पूर्वी एस. के. रवि, समेत वनरक्षी व वनपाल उपस्थित थे.

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई. इस अवसर पर अतिथियों के सत्कार में उत्कार्मित उच्च विद्यालय धनेयडीह के छात्राओं ने स्वागत गान गाया. वहीं सीसीएल डीएवी के बच्चों के द्वारा मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई. जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा.

MIDDLE
Sponsored

इसके बाद उपस्थित सभी के द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया और विधिवत पार्क कार्य का शिलान्यास किया गया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories