TOP BANNER
Sponsored

25 लाख का इनामी नक्सली नंदलाल गिरफ्तार, 30 से अधिक मामलों में है नामजद

गिरिडीह : नक्सल अभियान में जुटी गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 25 लाख के इनामी नक्सली नंदलाल सोरेन को दबोच लिया है. शुक्रवार को पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय स्थित कार्यालय में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पीरटांड

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 8, 2022 Jul 8 34 Views
Share

गिरिडीह : नक्सल अभियान में जुटी गिरिडीह पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने 25 लाख के इनामी नक्सली नंदलाल सोरेन को दबोच लिया है. शुक्रवार को पपरवाटांड स्थित न्यू समाहरणालय स्थित कार्यालय में एसपी अमित रेणु ने प्रेसवार्ता कर इस संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पीरटांड थाना क्षेत्र के बेलाटांड जोनराबेड़ा का रहने वाला है. बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि नन्दलाल सोरेन उर्फ़ हितेश उर्फ़ पवित्र दा उर्फ़ विजय दा SAC सदस्य कोड़ाडीह आया हुआ है. सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष छापेमारी दल का गठन कर घेराबंदी शुरू की गई. वहीं अभियान में सीआरपीएफ को अलर्ट कर बैकअप के रूप तैयार रहने का आदेश दिया गया था. इसके बाद टीम ने गांव पहुंच एक संदिग्ध को पकड़ा और फिर उसकी शिनाख्त नंदलाल सोरेन के रूप में की.

एसपी श्री रेणु ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध झारखण्ड सरकार ने 25 लाख का इनाम घोषित कर रखा है. पूर्व में भी नन्दलाल सोरेन के गिरफ़्तारी के लिए गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा छापेमारी की जा चुकी थी, लेकिन हर बार वह पुलिस के हाथ से भाग निकलता था. उन्होंने बताया कि यह अपनी पत्नी चांदमुनी मुर्मू के साथ दुमका जिले में सक्रीय था. वह सेक मेम्बर के रूप में सक्रीय था. पुलिसिया पूछताछ में उसने कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली नंदलाल सोरेन के विरुद्ध डुमरी, मधुबन, खुखरा व पीरटांड थाना में 6 जबकि दुमका में 26 मामले दर्ज है. नंदलाल की गिरफ़्तारी गिरिडीह पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है.

MIDDLE
Sponsored
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories