TOP BANNER
Sponsored

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, क्लीनिक छोड़ भागा डॉक्टर, पुलिस ने शुरू की जांच

गावां :  प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर के हनुमान मंदिर के आगे संचालित राजीव हॉस्पिटल में शनिवार को ऑपरेशन के एक घंटेएक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसान पंचायत के ललकीमटिया गांव निवासी मो निजाम ने अपनी पत्नी को इलाज हेतु उक्त क्लीनिक में बच्चेदानी का ऑपरेशन

Manish Singh Avatar
By Manish Singh Jul 3, 2022 Jul 3 38 Views
Share

गावां :  प्रखंड स्थित पिहरा पूर्वी पंचायत के मानपुर के हनुमान मंदिर के आगे संचालित राजीव हॉस्पिटल में शनिवार को ऑपरेशन के एक घंटेएक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरसान पंचायत के ललकीमटिया गांव निवासी मो निजाम ने अपनी पत्नी को इलाज हेतु उक्त क्लीनिक में बच्चेदानी का ऑपरेशन करवाने गया था। शनिवार को आऑपरेशन हेतु महिला को भर्ती करवाया गया। सुबह साढ़े नौ बजे राजीव हॉस्पिटल में महिला का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के एक घंटे बाद महिला की मौत हो गयी।
महिला के पति ने कहा कि मौत होने के बाद भी कर्मी दिलाशा देते रहें कि मौत नहीं हुई है इसे रांची लेकर जाना पड़ेगा। बाद में बताया गया कि हार्ड अटैक से मौत हो गयी है। राजीव हॉस्पिटल के पर्चा में गावां सीएचसी के प्रभारी डॉक्टर चंद्रमोहन कुमार का नाम लिखा हुआ है।
*क्लिनीक छोड़ भागे कर्मी व चिकित्सक*

महिला की मौत के बाद कर्मी व चिकित्सक आदि क्लिनिक खुला छोड़ कर फरार हो गए। इधर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चन्द्रमोहन कुमार ने बताया की हम अभी छुट्टी पर है मेरा नाम कैसे अपना बैनर में लिखा है मुझे जानकारी नही है जांच का विषय है छुट्टी से लौटने के बाद जांच करेंगे।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

रोजाना नई नई खबर पढ़ने के लिए हमारे Whatsapp Channel को ज्वाइन करें। हम केवल सुबह और शाम को खबरे ग्रुप में डालते है। हमारा वादा है की आप इस ग्रुप से जुड़ कर निराश नहीं होंगे। हमारे Whatsapp Channel से जुड़ने क लिए धन्यवाद।

Join Now

Related Stories